लोकसभा चुनाव : छठे चरण में अखिलेश, मेनका और रीता बहुगुणा, सब की है तैयारी

0

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में सात राज्यों में 59 निर्वाचन क्षेत्रों के लिये रविवार (12 मई) को वोट डाले जायेंगे।

उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम सहित चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री मतदान केंद्रों के लिये भेजी गई।

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिये सीमावर्ती राज्यों और जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। मतदान के लिए सोलह हज़ार नौ सौ अठान्‍वे केन्द्रों पर उनतीस हज़ार छिहत्‍तर बूथ बनाए गए हैं।

इस चरण में प्रमुख उम्‍मीदवारों में समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, भारतीय जनता पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भाजपा नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और मुकुट बिहारी वर्मा, भाजपा के जगदम्बिका पाल और कांग्रेस के डॉक्‍टर संजय सिंह शामिल हैं।

छठे चरण में इन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर-

इसके अलावा हरियाणा में सभी 10, पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, दिल्ली में सभी सातों तथा झारखंड में चार सीट के लिये मतदान होगा।

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन, मेनका गांधी, नरेंद्र सिंह तोमर, कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।

छठे चरण में क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गम्भीर, भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, कांग्रेस नेता शीला दीक्षित, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुक्केबाज़ विजेन्दर सिंह तथा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। चुनाव प्रचार शुक्रवार (10 मई) को समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: ये बड़े राजनीतिक चेहरें लड़ रहे छठे चरण का चुनाव

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी से मिली लाखों की नगदी, दो गिरफ्तार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More