फिल्मी कलाकारों की राजनीति, चमकेगा सितारा या लगेगा ग्रहण

0

सिनेमा से राजनीति में अपनी किस्मत चमकाने आये स्टार्स की लोकसभा चुनाव में किस्मत का फैसला होने वाला है। आज चुनाव परिणाम के बाद कुछ के सितारे चमकने वाले हैं तो कुछ का राजनीति में कैरियर डगमगाने वाला है। इन फ़िल्मी स्टार्स में से सात शख्सियतों के हारने की बड़ी सम्भावना है।

इनमे शत्रुघ्न सिन्हा, भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ, राजबब्बर का नाम शामिल है।शत्रुघ्न सिन्हा
बिहार के पटना साहिब से भाजपा के टिकेट से दो बार सांसद रहे चुके दिग्गज नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा छोड़ते ही उनकी सीट उनके हाथ से निकलने की नौबत आ गयी है।

पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद हैं। रुझानों में रविशंकर, शत्रुघ्न सिन्हा से काफी आगे चल रहे हैं। अब उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है।

उर्मिला मातोंडकर-

बाल कलाकार के तौर पर फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर मुंबई नॉर्थ सीट से शुरू किया है। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार गोपाल शेट्टी है। रुझानों के मुताबिक़ उनकी हार म्ग्भ्ग तय है।

 

हेमा मालिनी-

मथुरा लोकसभा सीट से एक बार और भाजपा नेता हेमा मालिनी की संभावित जीत मानी जा रही है। उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पाठक और महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र सिंह मैदान में हैं। रुझानों में हेमा मालिनी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

 

सनी देओल-

ढाई किलों के हाथ से दुश्मनों को पटकनी देने वाले सनी देओल का राजनीतिक करियर इस लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ है। भाजपा ने उनपर भरोसा जताते हुए गुरदासपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा और आज मतगणना में आ रहे रुझानों में सनी लगभग 50, 000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

रवि किशन-

भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन सीएम योगी का गढ़ रही गोरखपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं। उनका का मुकाबला कांग्रेस के मधुसूदन तिवारी और गठबंधन प्रत्याशी राम भूवल निषाद से है। रुझानों में रवि किशन आगे हैं।

दिनेश यादव (निरहुआ)-

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने भाजपा का हाथ थामा तो भाजपा ने उन्हें यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से टिकेट दे दिया। हालाँकि निरहुआ की हार लगभग तय मानी जा रही है।

 

प्रकाश राज-

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जबर्दस्त एक्टर प्रकाश राज चुनावी मैदान में हैं। कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से बीजेपी के पीसी मोहन के खिलाफ चुनाव लद रहे प्रकाश राज की हार तय मानी जा रही है।

 

मनोज तिवारी-

भाजपा की ओर से मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को चुनौती दे रहे हैं। रुझानों में मनोज तिवारी की जीत दिख रही है।

 

राज बब्बर-

उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा के राजकुमार चाहर और महागठबंधन के श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ चुनाव लड़ा है। इस सीट पर राजबब्बर की हार देखी जा रही है।

 

स्मृति ईरानी-

छोटे पर्दे की तुलसी यानि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी सीट से एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने हैं। लेकिन इस बार राहुल गांधी को लगातार कड़ी टक्कर दे रही स्मृति इरानी फिलहाल आगे चल रही हैं।

 

जया प्रदा-

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जयाप्रदा मैदान में हैं। रामपुर से पहले भी जीत चुकी जयाप्रदा का सामना पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे सपा नेता आजम खां से हैं। रुझानों में जयाप्रदा पीछे चल रही हैं।

 

बाबुल सुप्रियो-

हिंदी सिनेमा के सिंगर बाबुल सुप्रियो पर भाजपा ने आसनसोल सीट से भरोसा जताया। उनका मुकाबला टीएमसी की उम्मीदवार मुनमुन सेन है। रुझानों में बाबुल सुप्रियो की जीत पक्की लग रही है।

 

मुनमुन सेन-

वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से अभिनेत्री मुनमुन सेन चुनाव मैदान में हैं। मुनमुन सेन का मुकाबला भाजपा के केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो से है। रुझानों में मुनमुन हारती हुई नजर आ रही हैं।

 

हंस राज हंस-

हंस राज हंस पहली बार चुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। भाजपा ने उन्हें उत्तर पश्चिमी दिल्ली उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आम आदमी पार्टी के गुग्गन सिंह रंगा मैदान में हैं। रुझानों में हंस राज हंस की जीत तय मानी जा रही है।

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More