लोकसभा चुनाव : EVM में कैद होगी 1279 उम्मीदवारों की किस्मत

0

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई है। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं।

11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम गया था। पहले चरण में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ जगह शाम छह बजे तक मतदान होगा।

इन राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव-

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहा है। इस दौरान आंध्र प्रदेश की 175, सिक्किम की 32 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

आंध्र प्रदेश से अलग होकर 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना होने के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। राज्य की सभी 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में आज ही मतदान संपन्न हो जायेगा।

48 घंटे पहले थम गया था चुनाव प्रचार-

निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। ज्ञात हो कि 17वीं लोकसभा के गठन के लिये 543 सीटों के लिये सात चरण में 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान होना है।

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की चार सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की पांच, महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : 91 सीटों के लिए होगा मतदान

यह भी पढ़ें: इस वजह से इमरान खान चाहते है कि भाजपा जीते आम चुनाव!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More