कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। देश में लॉकडाउन 5.0 को लागू हो गया है। अब ये 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगा। शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है। चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था। इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था।
लॉकडाउन 5 की गाइडलाइंस जारी
गृहमंत्रालय ने की गाइडलाइंस जारी
- 1 माह तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
- जोन सिस्टम किया समाप्त
- सिर्फ कंटेनमेंट जोन में रहेगी पाबंदी
- कंटेनमेंट जोन के बाहर दी जाएगी छूट
- धार्मिक संस्थाएं खोली जाएगी
- 8 जून के बाद खुलेंगे मंदिर,चर्च,गुरुद्वारे और मस्जिद
- शिक्षण संस्थाएं खोलने की दी राज्य सरकारों को छूट
- नाईट कर्फ्यू अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक किया
- होटल खोलने की भी दी छूट
- कोचिंग,जिम और बार खोलने पर करेगी राज्य सरकार फैसला
- सिनेमाघर,स्कूल, कालेज और स्विमिंग पूल खोलने की छूट दी राज्य सरकारों को।
मध्यप्रदेश सरकार ने लिया फैसला
बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश में लॉकडाउन 15 जून तक जारी रहने का आदेश जारी किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला 13 जून के बाद ही लिया जाएगा। कोरोना के खतरे के मद्देनजर लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ जंग, शराब की जगह सैनेटाइजर बनवा रहे शेन वॉर्न
यह भी पढ़ें: जानिये कांग्रेस ने क्यों नोटबंदी से की लॉकडाउन की तुलना?
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]