लॉकडाउन 4.0 में क्या खास है, क्या खुला-क्या बंद-कहां मिली छूट? जानें 10 बड़ी बातें

0

केंद्र सरकार ने 31 मई तक 14 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकार ने ये उपाय कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए हैं। देशव्यापी लॉकडाउन पहली बार 21 दिनों के लिए 25 मार्च से लागू किया गया था और बाद में 15 अप्रैल और फिर 4 मई को इसे बढ़ाया गया।

यह चौथी बार है जब लॉकडाउन को देश में बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से रविवार शाम को इस लॉकडाउन के लिए गाइडलाइन्स जारी की गईं जो पहले से काफी अलग हैं।

लॉकडाउन 4.0 में क्या खास है, 10 महत्वपूर्ण बातों में समझें-

देश में कोरोना को लेकर 5 जोन बनाए गए। रेड, आरेंज, ग्रीन, बफर, कंटेनमेंट जोन बनाए गए। 5 जोन में कोरोना संक्रमित इलाका बंटेगा। राज्य सरकारें तय करेंगी कि रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन कौन-सा है। इसी के साथ बफर ज़ोन और कंटेनमेंट ज़ोन भी तय किया जाएगा।

मेट्रो नहीं चलेगी। स्कूल, कॉलेज को बंद करने का फैसला किया गया है। इस अवधि में विमान सेवा नहीं चलेगी।

सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। देश में रेल सेवा बंद रहेगी। मॉल और सिनेमा भी बंद रहेंगे। होटल व रेस्त्रां को बंद करने का फैसला किया गया है।

जिम भी बंद। सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद किया गया। हॉटस्पॉट क्षेत्र में सख्ती बनी रहेगी। रेस्टोरेंट को होम डिलेवरी की इजाजत दी गई है।

10 साल से कम उम्र के बच्चों को निकलने पर रोक है। साथ ही 65 साल से ज्यादा के लोगों को निकलने पर रोक लगी है। गर्भवती महिलाओं के निकलने पर रोक लगी।

शराब की दुकान भी खुली रहेगी। पान और गुटखा की दुकानें खुलेंगी। मिठाई की दुकान से होम डिलेवरी होगी। दुकानों पर राज्य सरकार फैसला करेंगी।

मॉर्किट खुलने का नियम राज्य तय करेगा। इंटर स्टेट बसें चलाने का निर्णय राज्य खुद लेंगे।

शादी में 50 से ज्यादा लोगों को इज़ाज़त नहीं होगी। अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा ना हो।

देशभर में नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा। मास्क पहनना अनिवार्य है।

कम से कम कर्मचारी दफ्तर बुलाये। थर्मल स्क्रीनिंग दफ्तरों में जरूरी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करना कानूनी अपराध है।

यह भी पढ़ें: आज से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, अब तक 54 हजार यात्रियों को मिला टिकट

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया लॉकडाउन 4 का ऐलान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More