वाराणसी मेंसीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज

0

सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं पर पुलिस ने आज लाठीचार्ज किया। यह बेनियाबाग में हुआ।

महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद पार्क को पुलिस ने किया छावनी में तब्दील
शहर के बेनियाबाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शन कर रही महिलाओं को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद हुए पथराव के कारण पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद भगदड़ मच गई और पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

महिलाओं को गिरफ्तार करने, प्रदर्शन से हटने की चेतावनी दी गयी ​थी

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस नेता सृष्टि कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं ने बेनियाबाग पर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए इकठ्ठा हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तारी करने तथा उन्हें प्रदर्शन से हटने की चेतावनी दी। जिसपर महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसी बीच हुए पथराव के कारण पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस पर पथराव की घटना के बाद पुलिस और पीएसी के जवानों ने उपद्रव कर रहे लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और पूरे मैदान को प्रदर्शनकारियों से मुक्त करा लिया।
पुलिस की माने बेनियाबाग पर नई दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने की तैयारी थी। हालांकि पुलिस की सख्ती शुरू होने के बाद पूरा मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More