योगी सरकार के खिलाफ धरना दे रहे सपाइयों पर जमकर बरसाई गयीं लाठियां

0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी आज प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच झड़प हो गयी। पुलिस को सपाइयों को रोकने के लिए लाठियां भी भांजनी पड़ी।

20 सूत्रीय मांगों को लेरक सपा का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

अखिलेश यादव के आह्वान पर राज्य की कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान लखनऊ के कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी है। लाठी चार्ज में कई सपाई घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: अखिलेश को फिर बड़ा झटका, दो और राज्यसभा सांसद देंगे इस्तीफा!

दरअसल, अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सपाइयों ने बेरिकेडिंग को तोड़कर परिसर में घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां भांजी। वहीं गोरखपुर में भी सपाइयों पर जमकर लाठीचार्ज हुआ है।

गौतलब है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदर्शन के दौरान नदारद दिखे। धरना प्रदर्शन में पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठन, महिला सभा  के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More