#छठपूजा : गायब हुई लालू परिवार के घर की रौनक

0

लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा चारो ओर बिखरी है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे देश के पूर्वी राज्यों में उत्साह और उमंग के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय है। लेकिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के घर में अजीब सा सन्नाटा पसरा है।

घर में ही अर्घ्य अर्पण किए जाने की पल-पल की खबरें फ्लैश होती

छठ के मौके पर पटना में 10 सर्कुलर रोड पर स्थित राबड़ी आवास पर खिंची चली जाती हैं। यह घर छठ के समय गुलजार रहा करता था। मीडिया के जमावड़े के बीच राबड़ी देवी के अपने घर में ही अर्घ्य अर्पण किए जाने की पल-पल की खबरें फ्लैश होती थीं। इस बार उनके घर चहल-पहल नहीं है।

Also Read :  इस एक्ट्रेस की प्राइवेट फोटोज हुई लीक, FIR दर्ज

तेजप्रताप और बहू ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की खबरों से आहत राबड़ी देवी छठ नहीं मना रही हैं। उन्होंने कह दिया है कि वे छठ तभी करेंगी, जब दोनों बेटे घर पर साथ रहेंगे। बता दें कि छठ को लेकर राबड़ी आवास पर लोगों की भीड़ लगी रहती थी।

पूजा का प्रसाद खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी

लालू-राबड़ी की सातों बेटियां, दामाद और नाती-नातिन सहित सभी नाते-रिश्तेदार छठ की पूजा के लिए घर आ जाते थे। पूजा का प्रसाद खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी। सबको आदर के साथ प्रसाद दिया जाता था।

लालू यादव भी कहीं रहें, छठ में वो राबड़ी आवास पर ही होते थे। लेकिन इस बार चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव रांची के रिम्स अस्पताल में हैं। वहीं तेजप्रताप के बारे में कभी वाराणसी, कभी मथुरा तो कभी वृंदावन में देखे जाने की खबरें फ्लैश होती रहती हैं। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More