लालू का 73 वां जन्मदिन आज | Hindi Podcast News

0

भागदौड़ भरी जिंदगी में कही आप छूट न जाए ताजातरीन खबरों से, इसलिए हम लाए है आपके लिए हिंदी खबरों का पॉडकास्ट। देश दुनिया की ताज़ा खबरें अब आपके फोन पर, एकदम नए अंदाज में।

स्टोरी 1– भारत की दो टूक,सीमा से सेना हटाये चीन

भारत और चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच लद्दाख में बने सैन्य गतिरोध को हल करने पर बुधवार को बातचीत हुई। घटनाक्रम से अवगत लोगों के मुताबिक, भारत ने वार्ता में सीमा पर यथास्थिति की बहाली और भारी संख्या में जमे चीनी सैनिकों को तुरंत हटाए जाने की मांग रखी। दोनों पक्षों के बीच वार्ता साढ़े चार घंटे से ज्यादा देर तक चली। जानकारों ने कहा कि मेजर जनरल स्तर की वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई, जिसका उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच तनाव में कमी लाना है। गतिरोध को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने के लिए दोनों सेनाओं ने गलवान घाटी ओर हॉट स्प्रिंग के कुछ इलाकों में सीमित संख्या में अपने सैनिकों को एक दिन पहले ही पीछे हटा लिया था। चीनी सेना डेढ़ किलोमीटर तक पीछे हटी थी।

स्टोरी 2– केजरीवाल ने की अमित शाह से मुलाकात

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बुधवार को हुई इस मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। दिल्ली सीएम ने ट्वीट किया, ‘अमित शाह से मुलाकात कर दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया है।’ दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। कुल संक्रमितों की संख्या 32810 हो गई है। वहीं अबतक 984 लोग इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के कारण दिल्ली में भयावह होती स्थिति के बीच अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

स्टोरी 3– लालू का 73 वां जन्मदिन आज

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का आज 73 वां जन्मदिन है। इस मौके पर रिम्स परिसर में खास तैयारी की गई है। जन्मदिन मनाने के लिए लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं। झारखंड के रांची में जहां राजद की ओर से 73पौंड का केक काटा जाना है, वहीं बिहार में राजद 73 हजार गरीबों के लिए भोज आयोजित कर अपने अध्यक्ष का जन्मदिन मनाएगी। पार्टी की ओर से हर प्रखंड में कम से कम 151 गरीबों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है। राजद लालू के जन्मदिन को गरीब सम्‍मान दिवस के रूप में मनाएगी।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाने के लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस अवसर पर कोई जलसा नहीं होगा। सिर्फ गरीबों को भोजन कराया जाएगा। साथ ही उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और निराकरण की पहल होगी।

स्टोरी 4– ‘बिग बी’ ने जीता प्रवासी मजदूरों का दिल

बिग बी’ यानी अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर गोरखपुरियों का दिल जीत लिया है। सिने स्टार ने हाजी अली ट्रस्ट के सहयोग से मुंबई में फंसे 187 श्रमिकों को इंडिगो की बोइंग जहाज से बुधवार को गोरखपुर भिजवाया। गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे श्रमिक जब बाहर निकले तो खुशी के मारे उनकी आंखें छलक पड़ीं। प्रवासी श्रमिकों ने कहा अमिताभ बच्चन की वजह से न केवल वे अपने घर पहुंच गए बल्कि उन्हें जहाज में बैठकर यात्रा करने का मौका भी मिला। गोरखपुर के अलावा प्रवासी मजदूरों का जत्था वाराणसी भी पहुंचा। स्पेशल प्लेन से 180 मजदूर वाराणसी पहुंचे।

यह भी पढ़ें: साल का दूसरा चंद्रग्रहण आज

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा में शामिल था ‘पिंजरा तोड़ ग्रुप’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More