लंदन में लिट्टी चोखा बेचेंगे खेसारी लाल यादव!

0

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जल्द ही लिट्टी चोखा बेचते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें उनका साथ देंगी अभिनेत्री काजल राघवानी।

कहा जाता है कि खेसारी लाल फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले खेसारी लाल यादव लिट्टी चोखा बेचा करते थे। अब एक बार फिर ​खेसारी फिल्म में लिट्टी चोखा बेचते नजर आएंगे।

आने वाली है फिल्म-

खबर के अनुसार एक बड़े बजट की फिल्म बनाने की तैयारी है। इसमें खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और मधु शर्मा तीनों को कास्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक फिल्म के कुछ हिस्से लंदन में भी शूट होने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है।

फिल्म का टाइटल क्या होगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फिल्म का डायरेक्शन भोजपुरी के जाने माने डायरेक्टर रजनीश मिश्रा कर रहे हैं।

बॉलीवुड को टक्कर देती भोजपुरी इंडस्ट्री-

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों हर तरह से बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसके साथ ही भोजपुरी सुपर स्टार्स की फैंन फॉलोविंग भी ताबड़तोड़ बढ़ रही है।

अब तो भोजपूरी फिल्मों की शूटिंग भी अब विदेशों में होने लगी है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी का सबसे बोल्ड डांस वीडियो वायरल, काजल-पवन ने मचाया धमाल

यह भी पढ़ें: Birthday Special : 65 साल की हुईं रेखा, देखें उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More