सपना चौधरी के साथ खेसारी लाल यादव ने लगाये ठुमके, वीडियो वायरल

0

भोजपुरी सेंसेशन खेसारी लाल यादव और हरियाणवी ब्यूटी सपना चौधरी का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से वायरल हो रहा है। सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का यह डांस वीडियो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल यादव किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री में वह काफी पॉपुलर चेहरा है। गाने के लेकर एक्टिंग में उनका कोई जवाब नहीं है।

उनकी पहली सुपरहिट फिल्म 2012 की साजन चले ससुराल थी। भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स 2016 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता का खिताब मिला था।

2017 में उन्हें प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार और यूपी रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

https://www.instagram.com/p/BxtnefzB9RD/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

बिग बॉस फेम रहीं सपना चौधरी अपने देसी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इस वीडियो में भी उनका वहीं अंदाज देखने को मिल रहा है।

सपना ने अपने डांस मूव्स से भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी सिनेमा ​में जमकर धूम मचाई है। सपना चौधरी आज जिस बुलंदी पर है बहुत हद तक उसका श्रेय ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने को जाता है।

यह भी पढ़ें: सपना का डांस देखकर फैंस हो रहे क्रेजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें: सपना के गाने पर लोट-लोट कर नाचीं सनी, वीडियो वायरल!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More