नवरात्र में छाया खेसारी का नया देवीगीत ‘आरती में बाड़ी खड़ा’

0

नवरात्र के मौके पर भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना ‘आरती में बाड़ी खड़ा’ खूब सुना जा रहा है। यह गान इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है।

इस गाने को खेसारी लाल ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव कवि जी ने लिखे है और संगीत आर्या जी ने दिया है। यह देवी गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जोर-शोर से देखा और सुना जा रहा है। दर्शक इस गाने को काफी पसंद भी कर रहे है।

खेसारी लाल यादव भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं-

बता दें कि खेसारी लाल यादव भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए।

गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं-

अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नर्तक भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार के चुनावी मैदान में उतरी भोजपुरी की ये बोल्ड एक्ट्रेस, इस पार्टी के लिए मांगेंगी वोट

यह भी पढ़ें: इंटीमेट होने के दौरान फिसली भोजपुरी की हॉट हीरोइन, वीडियो वायरल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More