पढ़ें, बाढ़ पीड़ितों की मदद कर ‘हीरो’ बने इस शख्स के बारे में…

0

केरल इस समय सदी की सबसे खतरनाक बाढ़ झेल रहा है। मई से अब तक 350 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों बेघर हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। इन्हीं में एक हैं- जैसल केपी जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

केरल के मछुआरे जैसल केपी भीषण बाढ़ में वालनटिअर के रूप लोगों की मदद कर रहे थे। इसी दौरान बाढ़ में फंसी महिलाओं को बचाने के लिए जैसल पानी में पत्थर की ढाल बनकर खड़े हो गए जिसके बाद महिलाएं उनकी पीठ पर पैर रखकर नाव में बैठ पाईं।

मछुआरों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम बनाई है

इस घटना का विडियो काफी वायरल हुआ और जैसल को लोगों ने रियल हीरो बताया। दरसअल केरल बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने के लिए त्रिशूर माला और मलाप्पुरम के वेंगरा में मछुआरों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम बनाई है।

Also Read ;  गिरफ्तारी से नाराज ‘हार्दिक’ समर्थकों का उपद्रव, आगजनी, तोड़फोड़

हुआ यूं कि केरल के मलाप्पुरम स्थित तनूर में बाढ़ में फंसी महिलाओं को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीमों ने नाव का इंतजाम किया और वह पीड़ितों तक पहुंची लेकिन नाव तक पहुंचने और उसमें चढ़ने के लिए महिलाओं के पास कोई सहारा नहीं था।

एनडीआरएफ की टीम ने भी उनकी हौजला अफजाई की

इस वजह से जैसल उन महिलाओं की मदद को आगे बढ़े और बाढ़ के पानी में ही पत्थर बनकर खड़े हो गए। इसके बाद एक-एक करके महिलाएं उनकी पीठ पर चढ़कर नाव में बैठने में सफल हो पाई। जैसल के इस जज्बे को देखकर एनडीआरएफ की टीम ने भी उनकी हौजला अफजाई की। केरल के मछुआरों के समूह ने अब तक बाढ़ में फंसे हजार लोगों को बचाया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने उन्हें केरल मिलिटरी फोर्स करार दिया है। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More