एक-दूसरे में खोए रानी और खेसारी, खूब देखा जा रहा है रोमांस से भरा ये वीडियो
खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में से एक हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
लॉकडाउन के बीच दोनों का एक भोजपुरी गाना ‘ख्याल कईले बा’ यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने में दोनों एक्टरों की रोमांटिक केमिस्ट्री बेहद पसंद की जा रही है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं।
‘ख्याल कईले बा’ गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जानम’ का है। इस गाने को आवाज दी है खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने। बोल लिखे हैं प्यारेलाल यादव।
ये कोई पहला मौका नहीं है जब खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का कोई गाना यूट्यूब पर इतना पॉपुलर हुआ हो। दोनों स्टार्स के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी की जोड़ी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है।
यह भी पढ़ें: डबल मीनिंग गानों के चक्कर में फंस चुकी हैं रानी चटर्जी!
यह भी पढ़ें: कॉलेज बॉय बनें खेसारी लाल, भोजपुरी गाना पर किया गजब डांस
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]