करीना संग तैमूर ने इस अंदाज में मनाया 15 अगस्त

0

ह‍िंदुस्तान आज देश की आजादी के 71 साल का जश्न मना रहा है। ये द‍िन आम हो या खास सबके लिए बहुत मायने रखता है। सोशल मीड‍िया पर सेलेब्स (celebrated) अपने-अपने अंदाज में 15 अगस्त की बधाइयां भी दे रहे हैं। इस बीच एक तस्वीर ने बरबस ही ध्यान खींच लिया। हो भी क्यों न।

Taimur

लेकिन तैमूर का ख्याल रखने वाली उनकी नैनी मौजूद हैं

तस्वीर तो करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की है। तिरंगे के साथ उनका क्यूट अंदाज देखने लायक है। 15 अगस्त को तैमूर ने त‍िरंगा फहराया, उनके साथ पर‍िवार के सदस्य तो नजर नहीं दिखे, लेकिन तैमूर का ख्याल रखने वाली उनकी नैनी मौजूद हैं।

Taimur

Also Read :  घबराई हुई है भाजपा : अखिलेश यादव

एक हाथ में त‍िरंगा ल‍िए तैमूर की तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं। बता दें तैमूर फेमस स्टार किड्स की ल‍िस्ट में टॉप पर हैं। छोटे नवाब की शोहरत का आलम ये है कि कोई बड़ा स्टार जो स्टारडम सालों की मेहनत के बाद पाता है, तैमूर ने अपनी क्यूटनेस से उसे यूं ही हासिल कर ल‍िया।

Taimur

स‍िक्योर‍िटी बढ़ाने को लेकर चर्चा जोरों पर है

आजादी के जश्न के मौके पर तैमूर की ड्रेस दिलचस्प है। वो ट्राई कलर की टीशर्ट और मैच‍िंग सैंडल में दिखें। तैमूर की बढ़ते फैन क्लब की वजह से उनकी स‍िक्योर‍िटी बढ़ाने को लेकर चर्चा जोरों पर है।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More