कानपुर एनकाउंटर: आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे कर सकता है सरेंडर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराधी को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमला कर डीएपी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं है, क्योंकि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अदालत में सरेंडर कर सकता है।

खीरी की किसी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है विकास दुबे

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे खीरी की किसी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इस इनपुट के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। एसपी की अगुवाई में मोहम्मदी का एडीजे कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

पुलिस की 25 टीमें अलग-अलग इलाकों में दे रही है दबिश

विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 25 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है। इन सभी इलाकों में जहां विकास के परिवार वाले या रिश्तेदार रहते हैं। विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट है। इसके साथ ही नेपाल बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहां के सभी थानों में विकास दुबे के फोटो चस्पा कर दिए गए हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके।

कानपुर

वहीं शनिवार दोपहर यह इनपुट मिला कि विकास खीरी की किसी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है तो पुलिस-प्रशासन चोकन्ना हो गया। लखीमपुर की अदालत तो सैनिटाइजेशन के नाम पर प्रशासन ने बंद करा दी और पूरा फोर्स मोहम्मदी पहुंच गया। एडीजे कोर्ट परिसर की अभेद्य घेराबंदी की गई है।

मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद

बता दें यूपी के कानपुर से सटे बिकरु गांव में शुक्रवार को तड़के पुलिस और विकास दुबे गिरोह के बीच हुए खूनी मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में गिरोह के दो हमलावर भी मारे गए हैं। जिसके बाद पुलिस विकास दुबे व उसके गैंग को लगातार तलाश रही है। यहीं प्रशास ने उसके घर को तोड़वा दिया है।

उन्नाव न्यायालय में सरेंडर को लेकर इनपुट- सूत्र

वहीं इसके साथ ही सूत्रों के जरिए यह भी बड़ी खबर सामने आई कि विकास दुबे के सरेंडर को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस को उन्नाव न्यायालय में सरेंडर को लेकर इनपुट मिला है। जिसके बाद न्यायालय में एएसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दो थानों की फोर्स तैनात कर न्यायालय को छावनी में तब्दील किया गया है। एसओजी और सर्विलांस की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं और पुलिस की चप्पे चप्पे पर नज़र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : कानपुर : हिस्ट्रीशीटर को दबोचने गई टीम पर फायरिंग, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद

यह भी पढ़ें : विकास दुबे : इस तरह हिस्ट्रीशीटर ने ली थी राजनीति में एंट्री, अपराध से बनाई सत्ता में गहरी पैठ

यह भी पढ़ें : कानपुर की घटना पर बोले अखिलेश : अपराधियों को जिंदा पकड़कर…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More