Photos : ऑफ कैमरा बदल जाता है अंजना ओम कश्यप ​का अंदाज

अंजना एक जानी मानी टीवी एंकर और जर्नलिस्ट है

0

भारतीय मीडिया में अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) को अनजाना नाम नहीं है। अंजना एक जानी मानी टीवी एंकर और जर्नलिस्ट है। अंजना ने लोगों के बीच एक तेजतर्रार और बेखौफ महिला पत्रकार के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।

सामने चाहे कोई भी नेता हो या बॉलीवुड स्टार हो, अंजना जिस तरह से सवाल-जवाब करती हैं वो काबिले तारीफ है। अंजना अपने निर्भीक और आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती है। उनके ग्राउंड रिपोर्टिंग करने का अलग ही तरीका है।

वैसे तो टीवी पर अंजना को हमेशा ही सवाल-जवाब करते या एंकरिंग-रिपोर्टिंग करते देखा गया है लेकिन आज हम आपको उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जिसमें वह एक दम साधारण दिख रही है। आम जिंदगी में वह कैसे रहती है, तस्वीरों में देख सकता है।

Anjana Om Kashyap ने फिल्मों में भी किया अभिनय-

वह भारत के सबसे सफल और प्रसिद्ध पत्रकारों में से एक है। वह हिंदी समाचार चैनल आजतक के कार्यकारी संपादक हैं। अपने कार्यक्रम हल्ला बोल और आज तक विशेष रिपोर्ट के लिए अंजना जानी जाती हैं।

अंजना का जन्म 12 जून 1975 को बिहार के रांची में हुआ था जो वर्तमान में झारखंड में है। उन्होंने बिहार से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने 2002 में जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उन्होंने 2003 में दूरदर्शन के साथ पत्रकारिता करियर शुरू किया।

अंजना ने  सुल्तान (2016) और टाइगर जिंदा है जैसे हिंदी फिल्मों में खुद के रूप में अभिनय किया है। अंजना ने मंगेश कश्यप से शादी की थी, जो कि एक आईपीएस ऑफिसर हैं। इन्हें दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।

यह भी पढ़ें: गूगल ने पत्रकारों की मदद के लिए बनाया फंड, करें अप्‍लाई

यह भी पढ़ें: ‘लॉकडाउन’ की हकीकत ताड़ने आधी रात में निकली पड़ी महिला IPS

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More