Corona पर एक सैनेटाइज्ड व्यंग्य, हो जाएंगे लोट-पोट

0

जहां देखिए, कोरोनाCorona मोगांबो की तरह का बर्ताव कर रहा है। उसकी हंसी में भी वायरस है। लोग एक मीटर की दूरी बनाकर प्रेम कर रहे हैं। जो भक्त कभी भगवान के भरोसे थे, भगवान आज उनके भरोसे हैं। पहले कहा जाता था कि जो हंसा वो फंसा, अब यह है कि जो खांसा, वह फंसा। खांसी आते ही लोग एक-दूसरे के फोन काटने लगे हैं। पूजा स्थल सूने हैं। भक्तों ने मूर्तियों पर भी मास्क चढ़ा दिए हैं। हर आधे घंटे के बाद भगवान के हाथ धुलाए जा रहे हैं। भगवान मास्क के कारण भोग नहीं लगा पा रहे। सारे पुजारी सैनेटाइज्ड हैं।

यह भी पढ़ें :…तो इस लिए जरुरी हुआ फांसी के बाद पोस्टमार्टम ?

दान पेटियां पूजा स्थलों के बाहर रख दी गई हैं। पास ही पानी का ड्रम और साबुन रखा है। अब लगातार हाथ धोने के अलावा किसी काम के नहीं रहे। बड़े-बूढ़े मुंह में कपड़ा ठूंसकर खांसने को विवश हैं। पूजा स्थलों के बाहर लगे माइक पर आरती हो रही है। भगवान के कानों के आगे लाउडस्पीकर रख दिए गए हैं, ताकि वे आरती सुनें और आश्वस्त रहें। सारे छैला, मजनूं, शोहदे और लंपट घरों में कैद हैं। बहुत सारी हरकतें नहीं हो पा रही हैं। मनचले बेहद हताश और निराश हैं। अपराध कम होने से समाज का बैलेंस बिगड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : 38 साल पहले भी मिला था ऐसा ही इंसाफ

विदेश तो छोड़िए, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ आने वालों को सूंघा जा रहा है। अमेरिका और इटली तक में हाथ मिलाने की जगह नमस्ते, आदाब किया जा रहा है। कहीं-कहीं पर तो हाथ नहीं मिलाने की जगह सिर्फ जूते भिड़ाए जा रहे हैं। ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों ने तो अपने कुत्तों-बिल्लियों तक को मास्क पहना दिए हैं। अस्पतालों में मास्क लगाए लोगों में पता नहीं चल पा रहा है कि कौन डॉक्टर है और कौन मरीज?

यह भी पढ़ें : Nirbhaya: कुछ सवाल जो बने रहेंगे

[bs-quote quote=”(ये लेखिक के अपने विचार हैं, यह लेख हिंदुस्तान अखबार में छपा है)” style=”style-13″ align=”left” author_name=”उर्मिल कुमार थपलियाल” author_job=”व्यंग्यकार” author_avatar=”https://journalistcafe.com/wp-content/uploads/2020/03/urmil-kumar-thapliyal.jpg”][/bs-quote]

जो पति बार-बार हाथ धो रहे हैं, उनकी पत्नियों को उनसे बर्तन भी धुलवाने के लिए भड़काया जा रहा है। पूरे सोशल मीडिया में आजकल इसी तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। खबरें सच हैं, लेकिन अफवाहों की तरह फैल रही हैं और अफवाहें खबर बनकर सबको भरमा रही हैं।

 

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More