Javed Akhtar के जन्मदिन पर छाया रहा सितारों का Retro लुक, देखें Photos

0

मशहूर शायर और बॉलीवुड राइटर जावेद अख्तर आज 75 वर्ष के हो गए हैं। जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को हुआ था। उन्होंने अपना जन्मदिन अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मनाया।

उनके जन्मदिन के मौके पर एक खास थीम पार्टी रखी गई। उनके 75वें जन्मदिन की पार्टी के लिए थीम बॉलीवुड रेट्रो ​थी। इस पार्टी में कई सेलेब्स नजर आए।

इस मौके पर जावेद ने सफेद पोल्का डॉट्स वाली शर्ट, सफेद पैंट और मैचिंग जूते पहने थे। वाइट हैट के साथ उन्होंने अपने रेट्रो लुक को कम्पलीट किया था।

वहीं उनकी वाइफ शबाना आज़मी ने पोल्का डॉट्स वाली रेड ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट कैरी किया था।

इस मौके पर जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने ‘खाइके पान बनारस’ वाला अमिताभ बच्चन का लुक कॉपी किया था। उन्होंने व्हाइट शर्ट के ऊपर से पोल्का डॉट कोट और उससे कलर मैचिंग पैंट पहना था।

आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ, आशुतोष गोवारिकर पत्नी सुनीता के साथ, फराह खान, उर्मिला मातोंडकर, अनिल कपूर, स्वरा भास्कर समेत कई सेलेब्स पार्टी अटेंड करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: एक्स वाइफ ने ऋतिक को किया बर्थडे विश, कही ये बात

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस नहीं बनना चाहतीं थी दबंग गर्ल, इनके कहने पर की बॉलीवुड में एंट्री

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More