शिंजो-मोदी का रोडशो खत्म, मोदी के साथ जाएंगे सीदी सैय्यद मस्जिद

0

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे(Shinzo Abe) आज भारत पहुंचे। आबे व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में 12वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का भी आयोजन करेंगे। यह मोदी व आबे के बीच चौथा वार्षिक सम्मेलन है।

8  किलोमीटर का लंबा रोडशो

मोदी और आबे ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपना रोडशो शुरू किया। इस अवसर पर स्‍कूली छात्र-छात्राओं ने कई सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। प्रधानमंत्री आबे, उनकी पत्‍नी अकाई आबे को यहां के इतिहास के बारे में पीएम मोदी ने रूबरू कराया।

Also Read : पाकिस्तान की मदद के लिए सामने आए ये दो देश, कर सकते हैं वीटो का इस्तेमाल

महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

इसके बाद तीनों ने साबरमती आश्रम में महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने साबरमती रिवरफ्रंट पर भी कुछ देर वक्‍त बिताया। आबे के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सामरिक सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।आबे और उनकी पत्‍नी आश्रम से कुछ समय के लिए निकल गए हैं। इसके बाद दोनों, प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीदी सैय्यद मस्जिद जाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More