धारा-144 हटने के बाद जम्मू में लौटी रौनक, सभी स्कूल-कॉलेज खुले

0

केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात सामान्य होने लगे हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा रहा है। दोनों ही नए केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर से अस्तित्व में आ जाएंगे।

राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन एक्ट को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में गृह मंत्रालय से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य-

धारा 144 हटने के बाद से घाटी के हालात सामान्य हो रहे हैं। जम्मू के सभी जिलों में स्कूल और कॉलेज शनिवार को खुल गए हैं। सड़कों पर चहल-पहल देखी जा रही है।

जम्मू में ब​करीद मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए प्रशासन के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

31 अक्टूबर से अस्तित्व में आयेंगे दो केंद्र शासित प्रदेश-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख 31 अक्टूबर से अस्तित्व में आ जाएंगे।

बता दें कि 31 अक्टूबर को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है जिन्होंने आजादी के बाद 565 रियासतों का भारत गणराज्य में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के लिए एक हफ्ता चुनौती भरा, जानें क्यों…?

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का देश के नाम सन्देश, किये ये दस अहम वादे…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More