कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का शनिवार देर रात हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि रेड्डी को हाल में निमोनिया हुआ था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात एक बजकर 28 मिनट पर उनका देहांत हो गया।

जयपाल रेड्डी कई दशकों तक सांसद रहे और उन्होंने विभिन्न सरकारों में अहम पद संभाले। वह चार बार विधायक, पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

कांग्रेस ने एक ट्वीट किया कि रेड्डी के निधन की खबर बेहद दु:खद है। पार्टी ने कहा, ‘हम कामना करते हैं कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों को हौसला मिले।’

संभाले कई बड़े मंत्रालय-

रेड्डी आई के गुजराल सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे थे। संप्रग-1 सरकार के दौरान उन्होंने शहरी विकास और संस्कृति जैसे मंत्रालयों को संभाला।

संप्रग-2 सरकार में वह फिर शहरी विकास मंत्री बने। बाद में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बने लेकिन फिर उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिक और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंप दिए गए।

सूत्रों ने बताया कि रेड्डी का अंतिम संस्कार सोमवार को हैदराबाद में होगा।

यह भी पढ़ें: दिल का दौरा पड़ने से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन

यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुईं शीला दीक्षित

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More