डूबने की कगार पर वेनिस शहर, इमरजेंसी की हुई घोषणा

0

दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक इटली का वेनिस 53 सालों में सबसे बड़ी बाढ़ से जूझ रहा है। भारी बारिश और हाईटाइड की वजह से पूरे शहर में पानी भर गया है।

वेनिस में करीब 6 फीट तक पानी भर जाने के बाद सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। बाढ़ की वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

यह है बाढ़ की असली वजह-

वेनिस में बाढ़ के कारण कई संग्रहालय बंद कर दिए गए है।

वेनिस में इतना पानी भरने के दो प्रमुख कारण बताए जा रहे है।

पहला जलवायु और दूसरा बाढ़ से निपटने के लिए जो ​बैरियर बनाए जाने थे उन पर अभी तक काम नहीं किया गया।

यही कारण है कि आज यहां के हालात इतने बिगड़े हुए हैं।

झील के बीच बसा शहर-

इटली का शहर वेनिस 118 द्वीपों से बना है।

यह एड्रिआटिक सागर के उत्तर-पश्चिम की ओर एक झील के बीच बसा है।

यह झील करीब 51 किलोमीटर लंबी और 14 किलोमीटर चौड़ी है।

करीब 415 वर्ग किलोमीटर में फैले इस शहर का 80 फीसदी हिस्सा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

यहां लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO : गंगा में समाया घर, दहशत में लोग

यह भी पढ़ें: दो कर्जदार किसानों ने की आत्महत्या

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More