हर छह महीने में हो जाती इस खूबसूरत आइलैंड की अदला बदली

0

एक खूबसूरत आईलैंड ऐसा ही जिसकी हर छह माहिने अदला बदला होती रहती है मतलब हर छह माह में इसका नाम बदल जाता है। इस आइलैंड का नाम है फैंसेंस। स्पेन और फ्रांस के बीच फैंसेंस नाम का एक आइलैंड है।

spain

एक तरफ जहां दुनिया के कई देशों के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है तो वहीं दुनिया के दो देश ऐसे भी हैं जिन्होंने बड़ी समझदारी से सालों पुरानी दुश्मनी खत्म की और एक ऐसा समझौता किया जो किसी को भी आश्चर्य में डाल देता है।

spain

हम बात कर रहे हैं फ्रांस और स्पेन की। दोनों देशों ने एक ऐसा समझौता किया है जिसके तहत दोनों छह-छह महीने के अंतराल पर एक आइलैंड की अदल-बदला करते हैं। स्पेन और फ्रांस के बीच फैंसेंस नाम का एक आइलैंड है।

spain

यह आइलैंड स्पेन और फ्रांस को अलग करने वाली बिदासोआ नदी पर मौजूद है। 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले फैंसेंस आइलैंड की खासियत ये है कि यह छह महीने स्पेन के पास रहता है तो छह महीने इस पर फ्रांस का अधिकार होता है। दोनों देशों के बीच पिछले 350 सालों से ये परंपरा चल रही है।

Also Read :  वेलिंग्टन वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड के छुड़ाएं छक्के, हासिल की जीत

फैंसेंस एक मैनमेड आइलैंड है जो बिल्कुल निर्जन है। दोनों देशों की सीमा के बीचोंबीच होने के चलते इसे न्यूट्रल टेरिटरी माना जाता है। स्पेन और फ्रांस के बीच जंग खत्म करने के लिए 1659 में इसी आइलैंड पर पीस ट्रीटी हुई थी जिसे पाइनस संधि कहा जाता है।

यह संधि शाही शादी के साथ पूरी हुई, जिसमें फ्रांस के किंग लुईस XIV ने स्पेन के किंग फिलिप IV की बेटी से शादी की। इस दौरान यह तय किया गया था कि इस आइलैंड पर दोनों देशों का बराबर अधिकार होगा। 1 फरवरी से 31 जुलाई तक आइलैंड स्पेन के पास रहता है।

इसके बाद यह फ्रांस के अधिकार में चला जाता है.बता दें कि आम लोगों के लिए खास मौकों पर ही इस आइलैंड को खोला जाता है। वहीं पानी का बहाव इस आइलैंड को लगातार छोटा कर रहा है जिससे यह आकार में छोटा होते जा रहा है। जब नदी का पानी घट जाता है तो कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि पैदल चलकर ही स्पेन से फ्रांस या फ्रांस से स्पेन पहुंचा जा सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More