IPL 2020 : चार बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने बनाया ‘हार का अनोखा रिकॉर्ड’ !

0

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को माना जाता है, क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने चार खिताब जीते हैं। लेकिन मुंबई को इस सीजन में असफल शुरुआत मिली और चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे पांच विकेट से हरा दिया।

वैसे ये मुंबई के लिए कोई नई बात नहीं है, बल्कि लगातार सातवीं बार है कि सीजन के पहले मैच में मुंबई को हार मिली हो। सात में से दो बार तो उसे चेन्नई ने ही हराया है।

इस तरह शुरू हुआ सिलसिला!-

2013 से यह सिलसिला शुरू हुआ और 2020 तक बदस्तूर जारी है। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई को उसके पहले मैच में दो रनों से हराया था। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 41 रनों से हराया था। 2015 में भी कोलकाता के हाथों मुंबई सात विकेट से हारी थी।

2016 में राइजिंगपुणे सुपरजाएंट्स ने मुंबई पर नौ विकेट से जीत हासिल की थी। अगले साल भी सुपरजाएंट्स ने सात विकेट से मुंबई को हराया था। 2018 में लौटी चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई को एक विकेट से मात दी और 2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित की कप्तानी वाली टीम को 37 रनों से हरा दिया।

2020 में भी कहानी नहीं बदली। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने फिर मुंबई को सीजन की शुरुआत जीत से नहीं करने दी।

ये हालांकि नहीं भूलना चाहिए की इन सात साल में ही मुंबई ने चार खिताब जीते हैं। वह पहली बार 2013 में आईपीएल विजेता बनी और फिर 2015, 2017, 2019 में भी आईपीएल जीती।

यह भी पढ़ें: आईपीएल में दम दिखाने को तैयार हुए पूर्वांचल के दो ‘छोरे’, लोगों की नजर टिकी

यह भी पढ़ें: IPL 2020 : स्थितियों से पार पाने वाली टीम बनेगी विजेता

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More