शतक बनाने से चूके क्रिस गेल, मैदान पर यूं उतारा गुस्सा

0

आईपीएल 2020 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन आमने सामने थे। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हराया।

इस मैच में पंजाब की तरफ से क्रिस गेल ने विस्फोटक पारी खेली। क्रिस ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 99 रन बनाए।

शतक से चूके गेल-

जब गेल शतक के बेहद करीब ​थे तभी वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। शतक से चूके गेल आउट होने के बाद बेहद गुस्सा हो गए।

उन्होंने अपना बल्ला बीच मैदान में जोर से फेंका। हालांकि उन्होंने गेंदबाज को बधाई भी दी। गेल ने जोफ्रा आर्चर से ​हाथ ​भी मिलाया।

https://twitter.com/ipl2020highlite/status/1322206700695244801?s=20

क्रिस गेल की इस हरकत पर मैच रेफरी ने जुर्माना लगाया है। गेल आईपीएल के आचार संहिता तोड़ने के दोषी पाए गए हैं।

उन्हें मैच फीस की 10 फीसदी रकम जुर्माने के तौर पर देनी होगी। हालांकि, गेल ने बाद में कहा कि उनकी यह पारी शतक से कम नहीं है।

बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड-

इस दौरान गेल ने एक रिकॉर्ड भी बनाया। इस मैच में ही क्रिस गेल टी20 में 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर 1000वां छक्का लगाया।

गेल के बाद टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मुंबई के कीरोन पोलार्ड के नाम है। उन्होंने अब तक 690 छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल ने 410वें मैच में अपना 1000वां छक्का लगाया। उन्होंने अब तक 1001 छक्के लगाए हैं। उनके कुल रन 13572 में से 6006 रन सिर्फ छक्के से बने हैं।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली को पछाड़कर आईपीएल में सबसे तेज पांच हजारी बने डेविड वार्नर

यह भी पढ़ें: IPL-13 : पेट दर्द से उबरकर ट्रेनिंग के मैदान पर लौटे बल्लेबाज क्रिस गेल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More