दारोगा ने खाकी को किया शर्मसार, FIR लिखाने आई महिला से की वो डिमांड

0

पुलिस अपनी करतूतों के कारण हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। बिहार के मधेपुरा जिले की पुलिस पर महिला से गंदी डिमांड करने का सनसनीखेज आरोप लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यहां पीड़िता महिला ने थानाध्यक्ष पर एफआईआर लिखने के ​बदले गंदी डिमांड करने का आरोप लगाई है। यही नहीं आॅडियो भी वायरल हो गया है।

बिहार पुलिस के काले कारनामे से एक बार फिर वर्दी शर्मसार हुई है। चौसा के थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल पर पीड़िता महिला ने एफआईआर दर्ज करने के बदले उससे गंदी डिमांड करने का आरोप लगाया है। इसका आॅडियाा वायरल हाने के बाद से अफसरों में भी हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि थानाध्यक्ष के पास महिला एफआईआर लिखाने पहुंची तो बदले में कुछ और ही मांगने लगा और अंधेरे में चलने को कहा।

यह भी पढ़ें:  जानें चांद पर क्या करेगा चंद्रयान-2

खबरों के मुताबिक दारोगा जी को अभी चौसा थाने में पोस्टिंग हुए दो महीना ही हुआ है। लेकिन उन्होंने कम समय में ही यहां के पुलिस की छवि पर दाग लगाने का काम कर दिया है। हैरान करने वाली बात है कि यहां थाने में पहले भी इसी तरह की करतूत पहले रहे दारोगा का भी सामने आया था। यहां पदस्थापित जमादार गोपीन्द्र सिंह पर भी टाइम पास करने के लिए चंद्रभूषण यादव से लड़की की मांग करने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।

पीड़िता ने एक अखबार को थानेदार धनेश्वर मंडल से हुई ​बात का आॅडियो सौंपा है। उसने यह भी बताया कि दारोगा से कई बार बातचीत हुई। पीड़िता ने उदाकिशुनगंज कोर्ट के नोटरी पब्लिक से शपथ-पत्र बनवाते हुए यह दावा किया है कि यदि कॉल रिकॉर्डिंग से किसी भी तरह की छेड़छाड़ की तो वह खुद ही इसकी जिम्मेदार होगी। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति पर कानून कार्रवाई के लिए थानेदार मंडल की गंदी बातें अबतक सुनती रही। थानेदार ने उसका काम अबतक नहीं किया। कॉल रिकार्ड में दारोगा इतनी घिनौनी बातें कर रहे कि जिसे अखबरों में छापा नहीं जा सकता। यहां तक कि बातें सुनकर भी लोगों के होश उड़ जाएंगे।

यह भी पढें: NASA के पूर्व एस्ट्रोनॉट ने चंद्रयान-2 को बताया ख़ास, बोले, लैंडिंग पर पूरी दुनिया की नजर

खबरों के मुताबिक पीड़िता ने एक शख्स से इंटरकास्ट शादी रचाई थी। शादी के दो साल बात युवक उसे छोड़कर भाग निकला। पीड़िता न्याय के लिए आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए थानेदार के पास शिकायत लेकर पहुंची। आरोप है कि थानेदार साहब महिला को कभी अंधेरे में चार बजे सुबह तो कभी शाम को बुलाते थे। यही नहीं दारोगा ने अपने कमरे में रहने का आॅफर भी दिया। महिला जब थानेदार से यह कहती कि इस तरह करने से बवाल होगा। इस पर दारोगा ने कहा कि कुछ नहीं होगा। थानाध्यक्ष ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए फ्रॉड करार दिया है। वहीं, एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More