भारतीय सेना को मिले 347 युवा अधिकारी, मातृभूमि को चूमकर मनाया जश्न

0

ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए भारतीय मिलिट्री अकैडमी (IMA) के 427 कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में शामिल हो गए। पासिंग आउट परेड के दौरान उनपर आसमान से फूलों की बारिश भी हुई।

इसी के साथ देहरादून आईएमए से भारतीय सेना को 347 युवा अधिकारी मिले हैं। इसके अलावा 10 मित्र देशों के 80 कैडेट्स भी आईएमए से अपनी-अपनी सेना का हिस्सा बन गए हैं। इस दौरान भारतीय उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज एन्बु ने परेड की सलामी ली।

Also Read :  रैली से पहले हुंकार, कौन कहता हैं शिवपाल अकेला हैं..

उन्होंने नव सैन्य अधिकारियों से परम्परागत और गैर परम्परागत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने बहादुर कैडेट्स को सम्मानित किया। सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ तो सभी कैडेट्स ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली।

इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे तो आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिए उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। युवा अधिकारियों के पैरंट्स भी इस दौरान मौजूद थे। सेरिमनी के बाद अधिकारियों ने साथियों के साथ पुशअप्स करके और अनोखा डांस करके जश्न मनाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More