भारतीय संस्कृति को अपनाने पर ही भारत बनेगा विश्व गुरु: महापौर

0

लखनऊ स्थित संस्कार भारती रघुवंश इकाई द्वारा राजाजीपुरम स्थित सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में 21 वां राधाकृष्ण बालरूप सज्जा उत्सव-2019 का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया एवं विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि हमें पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा, तभी भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना संभव होगा। महापौर ने आगे कहा की तथाकथित बुद्धिजीवियों द्वारा निरंतर राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादियों के विरूद्ध दुष्प्रचार किया जाता रहा है और हमारे भारतीय समाज ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर पूणतया नकार दिया है। समाज में परिवर्तन तभी आ सकता है, जब हम अपने चरित्र का निर्माण करेंगे और साथ ही उत्तम चरित्र वाले और भी लोगों को तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें:  नितिन गडकरी ने माना, बुरे दौर से गुजर रही इकॉनोमी

उन्होंने कहा कि यह उत्तम चरित्र निर्माण की श्रंखला में संस्कार भारती अपने जन्म से ही अपना योगदान देती आ रही है। संस्कार भारती की पाठशाला के से निकले छात्र-छात्राएं उत्तम चरित्र के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पार्षद शिवपाल साँवरिया, सेंट जोजेफ स्कूल की प्रबंधिका पुष्पलता अग्रवाल, संस्कार भारती के संरक्षक गुलशन राय, राजाजीपुरम जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता अमित गुप्ता, संस्था के आद्य संरक्षक बाल कृष्ण रस्तोगी, संरक्षक धर्मेंद्र नाथ रस्तोगी, रमेश चंद्र रस्तोगी, अध्यक्ष अशोक कश्यप, महामंत्री ठाकुर अशोक सिंह गौतम, उमेश सहित अन्य जन उपस्थित रहें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More