रूस की पाकिस्तान को दो टूक – भारत का जम्मू-कश्मीर पर फैसला संवैधानिक

0

जम्मू-कश्मीर पर भारत के कदम को लगातार अंतर्राष्ट्रीय समर्थन मिल रहा है। अब रूस ने भारत के रुख के साथ खड़ा हो गया है।

रूस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पुनर्गठित करना भारतीय संविधान के तहत है। इसके साथ ही रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सामान्य रिश्तों की उम्मीद भी जताई है।

रूस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के दर्जे़ में परिवर्तन और दो केंद्र शासित प्रदेशों में इसका विभाजन भारतीय के संविधान के ढांचे के तहत किया गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हो कम-

साथ ही रूस ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर के दर्जे़ में परिवर्तन होने से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव नहीं बढे़गा।

रूस ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों के सामान्यीकरण का लगातार समर्थक करता है।

रूस ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देश आपसी मतभेद, राजनैतिक और कूटनीतिक माध्यम से 1972 के शिमला समझौते और 1999 के लाहौर घोषणा के अनुसार हल कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370: देर से वतन पहुंची समझौता एक्सप्रेस, परिजनों को देख रो पड़े यात्री

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का देश के नाम सन्देश, किये ये दस अहम वादे…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More