बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, 4 लाख के करीब कुल मामले

0

देश ने शनिवार को कोविड -19 मामलों की अब तक की सबसे खराब स्थिति देखी। देश में पिछले 24 घंटों में 14,516 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल मामलों की संख्या 3,95,048 तक पहुंच गई है। पिछले नौ दिनों से मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और देश में हर दिन 10 हजार से अधिक मामले आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 375 लोगों की मौत के साथ, देश में अब तक कुल 12,948 लोग इस वायरस के कारण जिंदगी खो चुके हैं।

संक्रमण का शिकार आधे मरीज ठीक-

US COVID19 DEATH

लगातार 11वें दिन, ठीक हुए लोगों की संख्या (2,13,830) सक्रिय मामलों (1,68,269) की तुलना में अधिक रही। बता दें कि संक्रमण का शिकार हुए लगभग आधे मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र, देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहां कुल मामलों की संख्या का आंकड़ा एक लाख के पार होकर 1,24,331 पहुंच चुका है, जिसमें 5,894 मौतें शामिल हैं। अकेले महाराष्ट्र ने पिछले 24 घंटों में कोविड़-19 के 3,827 ताजा मामले दर्ज किए हैं।

अन्य राज्यों का ऐसा है हाल-

कोरोना

तमिलनाडु, दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां 2,115 नए मामलों के साथ कुल मामले 54,449 हो गए। राष्ट्रीय राजधानी में कुल 53,116 मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3,137 मामलों की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। यहां अब तक 2,035 मौतें हुई हैं।

10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 26,141 मामले और 1,618 मौतें हुईं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 15,785, राजस्थान में 14,156, मध्य प्रदेश में 11,582 और पश्चिम बंगाल में 13,090 मामले आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में तीन गुना सस्ता हुआ कोरोना का इलाज, जानें नई दरें

यह भी पढ़ें: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की संख्या 86 लाख पार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More