भारत में कोविड-19 के 80 लाख से अधिक मामले, 24 घंटे में सामने आए 49881 संक्रमित

0

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 49,881 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 80 लाख के ऊपर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के कुल मामले अब 80,40,203 हो गए हैं। कुल मामलों में से 6,03,687 फिलहाल सक्रिय हैं और 73,15,989 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सबसे कम 480 मौतें दर्ज-

varanasi corona fight

पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस से 517 मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,20,527 हो गई। 26 अक्टूबर को पिछले कुछ महीनों में सबसे कम 480 मौतें दर्ज की गई थी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 90.99 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।

राज्यों का हाल-

corona virus

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा 16,60,766 मामले दर्ज हुए हैं, और यहां 43,554 मौतें हुई हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 10,75,760 सैंपल की जांच की गई, जिसके बाद जांच की कुल संख्या बढ़ कर 10,65,63,440 हो गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ बरकरार ! इस ​देश में फिर लगा लॉकडाउन

यह भी पढ़ें: विश्व में कोरोना वायरस का कहर तेज, पॉजिटिव केस 4.44 करोड़ पार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More