भारत में कोरोना : तीन महीने बाद 24 घंटे में सामने आए सबसे कम COVID-19 केस

0

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 36,470 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या देश में 79,46,429 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

पिछले तीन महीनों में कोविड-19 मामलों की ये सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को कुल 45,148 मामले दर्ज किए गए थे। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 488 मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,19,502 हो गई है।

कुल मामलों में से फिलहाल 6,25,857 लोग वायरस के सक्रिय मरीज हैं और 72,01,070 मरीजों को अब तक इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

ये है सबसे प्रभवित राज्य-

Covid-19 Continues

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में वायरस से रिकवरी रेट 90.23 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।

महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 16,48,665 मामले दर्ज हो चुके हैं और 43,348 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद स्थान है आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 9,58,116 सैंपल की जांच की गई, इसके साथ ही नमूनों की जांच की कुल संख्या 10,44,20,894 हो गई।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 4.3 करोड़ के करीब, 1,152,770 लोगों की हुई मौत

यह भी पढ़ें: Coronavirus : स्वास्थ्य मंत्रालय का आरोप तबलीगी जमात की वजह से बढ़े 647 मरीज बढ़े

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More