श्रीलंका में बम धमाके के बाद बढ़ी भारत के गिरजाघरों की सुरक्षा

0

रविवार को श्रीलंका में कई विस्फोट होने के बाद गोवा सरकार ने पूरे राज्य के गिरजाघरों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 160 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा को गिरजाघरों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

सुनिश्चित हो गिरजाघरों की सुरक्षा-

उन्होंने कहा, ‘गिरजाघरों के इर्द-गिर्द सुरक्षा पहले ही कड़ी कर दी गयी है। मैं गोवा के आर्कबिशप से भी बात करूंगा और गिरजाघरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी मदद मांगूंगा।’

श्रीलंका में विस्फोटों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, ‘गोवा को अतिरिक्त ऐहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि राज्य में गिरजाघरों की संख्या अधिक है।’

सिलसिलेवार धमाकों से दहला श्रीलंका-

श्रीलंका के तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में एक साथ विस्फोट हुआ। इस घटना में अब तक 207 से अधिक लोग मारे गये और 450 से अधिक घायल हुए है।

घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार धमाके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हूं। हम स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें : धमाकों से दहला श्रीलंका, हर तरफ अफरा-तफरी, ऐसा है भयावह मंजर

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More