India-China खुले विचारों से महामारी के बाद की चुनौतियों का करेंगे सामना

चीन और भारत के विद्वानों के बीच महामारी के बाद विकास पर क्लाउड संगोष्ठी

0
बीजिंग : मुंबई स्थित चीनी जनरल कांसुलेट ने हाल ही में India-China शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संस्थान तथा भारतीय थिंक टैंक द गेटवे हाउस के साथ महामारी के बाद विकास पर क्लाउड संगोष्ठी का आयोजन किया। India-China दोनों देशों के विद्वानों और राजनयिकों ने ऑनलाइन संगोष्ठी में भाग लिया।

India-China के बीच संबंध महत्वपूर्ण

मुंबई में स्थित चीनी जनरल कांसुलेटर थांग क्वो त्साई ने संगोष्ठी में व्याख्यान दिया कि शांगहाई और मुंबई दो शहरों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्थापित किये गये। जो India-China मैत्री के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस साल India-China के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है। वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के दौरान दोनों देशों द्वारा हाथ मिलाकर कठिनाइयों को दूर करने से 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है।

आर्थिक चुनौतियों से पार पाना जरूरी

थांग ने वर्तमान स्थितियों में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिये यह सुझाव पेश किया यानी खुले विचार से महामारी के बाद सुधार और विकास की चुनौतियों का सामना किया जाएगा। वर्तमान में चीन और भारत दोनों को महामारी का मुकाबला करना और आर्थिक बहाली करने की चुनौतियां मौजूद हैं। दोनों को उभय-जीत के लिए समान प्रयास करना चाहिये।

आदान-प्रदान जरूरी

संगोष्ठी में भाग लेने वाले दोनों देशों के विद्वानों ने महामारी के बाद की स्थिति, शहरी शासन, विकास योजना, सार्वजनिक स्वास्थ्य, आर्थिक और व्यापार वित्तपोषण आदि मुद्दों पर विचार विनिमय किया। उन का मानना है कि India-China की स्थिति अलग है। वे एक दूसरे के संबंधित अनुभवों की नकल नहीं कर सकते हैं। लेकिन शहरी शासन के संदर्भ में आदान प्रदान करने से दोनों देशों के बीच वास्तविक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। चीनी विद्वानों ने चीन में महामारी के बाद आर्थिक बहाली के बारे में अपनाये गये उपायों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के सही फैसलों से कारण भारत में कोरोना से हुई कम मौतें : योगी

यह भी पढ़ें: 8075 हुई यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 217 मौतें

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More