भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से कम, तेजी से ठीक हो रहे मरीज

0

भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटों में 86,052 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में और 1,141 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि मिजोरम एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां से कोविड-19 से किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली है। वहीं खुलासे के अनुसार, कोविड-19 से हुई 92,290 मौतों में से 70 प्रतिशत से अधिक मृतकों को अन्य बीमारियां भी थी।

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित-

Maharashtra Covid-19 cases

महाराष्ट्र कोरोनावायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां पिछले 24 घंटों में 459 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब तक कुल मृत्यु संख्या 34,345 है।

राज्य में 2,75,404 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं और अब तक कुल 9,73,214 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 17,184 लोगों को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद क्वारंटाइन सेंटर और अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

ऐसा है भारत का हाल-

India

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देशभर में पिछले 24 घंटों में विभिन्न अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटर्स से कुल 81,177 लोगों को छुट्टी दी गई है। अब तक कुल 47,56,164 लोग घातक वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं।

भारत में कोरोनावायरस की रिकवरी दर 81.74 प्रतिशत के साथ दुनिया में सबसे अधिक है। देश में वर्तमान में 9,70,116 सक्रिय मामले हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, देश में गुरुवार को कोविड के लिए कुल 14,92,409 लोगों का टेस्ट किया गया। संस्थान ने कहा कि अब तक परीक्षण किए गए कुल नमूनों की संख्या 6,89,28,440 हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना ने तोड़ा दुनिया का रिकॉर्ड, एक दिन में मिले अब तक के सबसे अधिक मरीज

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना वैक्‍सीन बनाने के लिए जुटे वैज्ञानिक

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More