अमरोहा जिले के थाना आदमपुर क्षेत्र से संबद्ध डायल-112 में तैनात सिपाही ने जिले के एक थाने में तैनात महिला सिपाही को प्रेम प्रसंग के चलते गोली मार दी थी।
बाद में उसने खुद के सीने पर भी गोली चला दी थी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान महिला सिपाही की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र निवासी महिला पुलिस कर्मी अमरोहा जिले के एक थाने में तैनात है।
प्रेम-प्रसंग में हुई वारदात-
चर्चा है कि उसका थाना सैदनगली क्षेत्र से संबद्ध डायल-112 की गाड़ी 2797 पर तैनात हरियाणा के जिला कैथल के थाना कुंडरी क्षेत्र के गांव पाई निवासी सिपाही मनोज चौधरी पुत्र कृष्ण कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
दोनों बातचीत करते थे और शादी करना चाहते थे। इस बीच महिला पुलिस कर्मी ने शादी से इन्कार कर दिया। रविवार की शाम भी दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद सिपाही मनोज तमंचा लेकर उसके कमरे पर पहुंच गया।
महिला सिपाही की हुई मौत-
वहां पर पहले महिला सिपाही के सीने पर गोली मारी और फिर खुद के भी सीने पर गोली दाग ली। गोली की आवाज सुनकर बराबर के कमरे में रहने वाली साथी महिला सिपाही मौके पर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला सिपाही की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: शख्स को कुत्ता भगाना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने मार दी गोली
यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में लटकती मिली सिपाही की लाश, सुसाइड नोट में महिला सिपाही मित्र पर लगाए गंभीर आरोप
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]