दिग्विजय के गढ़ में शिवराज की सभा के बाद फैला तनाव, राघौगढ़ में लगा कर्फ्यू

0

मध्य प्रदेश के गुना जिले में दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव के बाद तनाव फैलने की वजह से ऐहतियातन कर्फ्यू लगाना पड़ा। राघौगढ़ में अगले सप्ताह नगर पालिका चुनाव होने है। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम को यहां प्रचार के लिए पहुंचे थे।

लाठियों से तोड़फोड़ करने से शुरू हुआ

मुख्यमंत्री के रोड शो और आमसभा के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोल दागने पड़े। इसके बावजूद भी उपद्रव नहीं थमा तो पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत असामाजिक तत्वों के देर रात को बंद पड़ी दुकानों के बाहर लाठियों से तोड़फोड़ करने से शुरू हुआ।

also read : सुप्रीम कोर्ट विवाद: जजों के लिए पवित्र सिद्धांत की तरह है वरिष्ठता

इसके बाद तनाव फैलना शुरू हो गया और भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई। दोनों पक्षों में हुए टकराव में चार लोग घायल हो गए। राघौगढ़ में तनाव को देखते हुए जिला मुख्यालय के अलावा आसपास के इलाकों से भी अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया गया है। पूरे राघोगढ़ में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल लगाए गए है।

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह भी राघौगढ़ पहुंच गए थे

विवाद के दौरान कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह के बेटे और स्थानीय विधायक जयवर्धन सिंह सामने आए और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान भाजपा की तरफ से नजदीक की विधानसभा सीट चांचौड़ा से विधायक ममता मीणा ने भी मोर्चा संभाल लिया। देर रात विवाद बढ़ने के बाद जयवर्धन सिंह के समर्थन में उनके चाचा और सीनियर कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह भी राघौगढ़ पहुंच गए थे।

news18

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More