अयोध्या, मेरठ, कानपुर में मतदान के दौरान हंगामा

0

अयोध्या के कटरा मतदान केंद्र के बूथ संख्या 159 पर आनंद दास और राजू दास के बीच फर्जी मतदान को लेकर मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इस बीच उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
वोटर लिस्ट में नाम होने की शिकायतें भी आ रही हैं
मतदान के पहले डेढ़ घंटे में 11 फ़ीसदी से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस बीच कई जगहों से ईवीएम ख़राब होने और वोटर लिस्ट में नाम होने की शिकायतें भी आ रही हैं। कानपुर जिले के नौबस्ता थाना इलाके के बूथ संख्या 66 पर ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से मतदाताओं ने हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि बटन कोई भी दबाओं वोट कमल को ही जा रहा है।
also read : फारूक अब्दुल्ला की जीभ काटकर लाओ और ईनाम पाओ…
इसके बाद लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर, नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच निर्वाचन अधिकारी और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचे। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां भी भांजी। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 24 जिलों में सुबह 7.30 बजे वोटिंग शुरू हो गई। शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
करीब 1 करोड़ 9 लाख 26 हजार 972 मतदाता इसमें शामिल होंगे
मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और युवा सुबह से ही मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन पर लम्बी कतारों में लगे हैं। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वोट डाला और बीजेपी के जीत का दावा किया। इस चरण में कुल 230 नगर निकाय पर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायत शामिल हैं। करीब 1 करोड़ 9 लाख 26 हजार 972 मतदाता इसमें शामिल होंगे।
26,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा
इसमें करीब 50,43,850 मतदाता महिला हैं। पहले चरण में कुल 4095 वार्ड हैं। मतदान के लिए आयोग की तरफ से 3731 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां 11,683 बूथ पर मतदान हो रहा है। बुधवार को होने वाले मतदान में कुल 26,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें करीब 10317 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में विभिन्न नगर निगमों में महापौर के लिए जहां 56 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं पार्षद प्रत्याशी 3856 हैं। इसी तरह पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 901 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि परिषद में सभासदी के लिए 10,642 उम्मीदवार खड़े हैं।  इसी तरह से नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 1678 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं सभासद पद के लिए 9181 कैंडीडेट भाग्य आजमा रहे हैं।
यहां पड़ रहे हैं वोट: 
सहारनपुर मंडल में शामली
मेरठ मंडल में मेरठ और हापुड़
​मुरादाबाद मंडल में बिजनौर
बरेली मंडल में बदायूं
अलीगढ़ मंडल में हाथरस और कासगंज
आगरा मंडल में आगरा
कानपुर मंडल में कानपुर नगर
झांसी मंडल में जालौन
चित्रकूट मंडल में हमीरपुर और चित्रकूट
इलाहाबाद मंडल में कौशाम्बी और प्रतापगढ़
लखनऊ मंडल में उन्नाव और हरदोई
फैजाबाद मंडल में अमेठी और फैजाबाद
देवीपाटन मंडल में गोंडा
बस्ती मंडल में बस्ती
गोरखपुर मंडल में गोरखपुर
आजमगढ़ मंडल में आजमगढ़
वाराणसी मंडल में गाजीपुर
मिर्जापुर मंडल में सोनभद्र
(साभार – न्यूज 18)
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More