कहीं छींक को रोकने की गलती आप भी तो नहीं कर रहे…

0

अगर आप भी छींक (sneezing) रोकने की गलती कर रहें है तो सावधान हो जाइये। छींक को रोकना आपके लिए घातक हो सकता है। अपनी नाक और मुंह बंद करके किसी छींक को जबर्दस्ती रोकने की कोशिश   खतरनाक हो सकती है। डॉक्टरों ने इस संबंध में चेताया है। इन डॉक्टरों में भारतीय मूल के डॉक्टर भी शामिल हैं। दरअसल, एक व्यक्ति हाल में छींक रोकने का करतब दिखाने का प्रयास करते हुए घायल हो गया था।

also read : भगवा रंग से टॉयलेट बनाकर बीजेपी ने किया हिंदू धर्म का अपमान: अखिलेश

उसके गले में दिक्कत पैदा हो गई थी। अपनी नाक और मुंह बंद करके छींक को रोकने का प्रयास करने पर इस युवक के गले में झनझनाहट पैदा हो गई और फिर गला सूज गया। ब्रिटेन के लीसेस्टर विश्वविद्यालय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

also read : आधार के लिए लिया जाने वाला डेटा फुलप्रूफ नहीं’

भारतीय मूल के रघुविंदर एस सहोटा और सुदीप दास सहित अन्य डॉक्टरों ने कहा कि थोड़ी देर बाद उसने कोई चीज निकलने में दर्द महसूस किया और फिर उसकी आवाज चली गई। सात दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी दिक्कतें कम हुईं और उसे छुट्टी दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि नाक और मुंह बंद करके छींक को रोकना खतरनाक करतब है और इससे बचा जाना चाहिए।

ABP

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More