‘ईधर आने का नहीं’ ने मचाया धमाल, अक्षरा सिंह का TikTok रैप हुआ Viral

यह भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। दोनों के गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं

0

उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर ‘बुलाती है मगर जाने का नहीं’ सोशल मीडिया पर लंबे समय से छाया हुआ है। अब भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने इसका जवाब दिया है। इस गाने के बोल है ‘इधर आने का नहीं’।

यह भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। दोनों के गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 2,199,614 लोग देख चुके हैं। वहीं दूसरा गाना मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने गाया है जिसे रिलीज होते ही 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इसके गीत-संगीत आशीष वर्मा ने लिखे हैं। यह Tiktok Special Rap Song भोजपुरी ​फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लगातार इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है।

कई टीवी सीरियलों में भी किया काम-

बता दें कि अक्षरा की यह सफलता भाग्य से नहीं आईं और न ही किसी भरोसे उनके हिस्से आईं बल्कि इस सम्मान के पीछे अक्षरा की कड़ी मेहनत, लग्न और काम के प्रति समर्पण है।

अक्षरा सिंह ने 2013 में सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया था। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है। अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गाकर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बोलीं, बिहारी कहलाना गर्व की बात

यह भी पढ़ें: तस्वीरें : अक्षरा की कातिल निगाहों से घायल हुए फैंस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More