भाई की शादी में जाना चाहती थी दुल्हन, नाराज पति ने मार दी गोली

0

झांसी में एक पति ने पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि वह अपने सगे भाई की शादी में जाने की बात कह रही थी। पति के मना करने पर भी जब वह नहीं मानी तो दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में पति ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Also read: ‘बरगद’ के चित्रों में झलका प्राकृतिक सौंदर्य

मामला यूपी के झांसी जिले का है, यहां  एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति ने ही नवविवाहिता को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि विवाद नवविवाहिता के भाई की शादी को लेकर था। पति नहीं चाहता था कि पत्नी अपने भाई की शादी में जाए। पत्नी के ज्यादा जिद करने पर उसने पत्नी को गोली मार दी।

झांसी के शिवाजी नगर में रहने वाले रवि राय की शादी झांसी की ही गुमनावारा नेहा राय के साथ हुई थी। एक साल पहले फरवरी, 2016 को दोनों की शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही नेहा ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। 30 अप्रैल को नेहा के भाई की शादी है।

बताया जा रहा है कि नेहा का पति उसे शादी में भेजने के लिए राजी नहीं था। नेहा के भाई के मुताबिक वह शादी का कार्ड देने गया, लेकिन रवि ने बहन को भेजने से इंकार कर दिया। यह सुन वह वापस लौट आया। इसके बाद नेहा और पति रवि के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के बीच नेहा को रवि ने गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने पति और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More