हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, गाने में अश्लील शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

0

रैप सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते दिनों रैपर पर महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा था। अब पंजाब के राज्य महिला आयोग के आदेश के बाद हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

पंजाब वूमेन कमीशन के आदेश पर मोहाली के थाना माटौर में महिलाओं को बदनाम करने व ठेस पहुंचाने के जुर्म के अंतर्गत धारा 294 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसी गाने पर मचा बवाल-

हनी सिंह के गाए गाने ’मखना’ में ’वूमेनाईजर’ व ’सिलिकॉन गर्ल’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस पर अब कमीशन की चेयपपर्सन मनीषा गुलाटी ने डीजीपी पंजाब से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने एसएसपी मोहाली हरचरण सिंह भुलर को आदेश दिया जिसके बाद यह एफआईआर दर्ज की गई।

बता दें कि इसके पहले 2013 में भी यो यो हनी सिंह अपने गाने में ’मैं हूं बलात्कारी’ जैसे बोल का प्रयोग करने के लिए विवादों में घिरे थे। यहां तक कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी पंजाब सरकार को गायक के खिलाफ भद्दे बोल और गाना गाने को लेकर मामला दायर करने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: रैप नानी को सुनकर गल्ली बॉय बोला ‘बहोत हार्ड’

यह भी पढ़ें: BirthDay Special: YoYo स्टाइल में खुद से लड़कर वापस आए हनी सिंह

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More