BirthDay Special: YoYo स्टाइल में खुद से लड़कर वापस आए हनी सिंह

0

मखना… सुना तो होगा ही, थिरके भी होंगे? ये गाना किसका है ये भी पता होगा? हां सही समझा YOYO हनी सिंह का। हनी सिंह वो सिंगर और रैपर हैं, जिनका हर गाना रिकॉर्ड बना है, जिनका हर गाना पार्टी और डांस फ्लोर की रौनक बढ़ाता है। युवाओं के दिल में बसने और जुबान पर चढ़ कर बोलने वाले हनी सिंह का आज जन्मदिन है। 

ग्लासी से लोगों की जुबान पर चढ़े हनी सिंह के गाने:

हनी सिंह का पहला गाना याद है, शायद नहीं…. बिल सिंह के साथ ‘पेशी’ में नजर आया था एक कैप लगायें टशन देता एक युवा सिंगर, जिसके बाद अशोक मस्ती के साथ ग्लासी में रैप दिया था, और बस रैप में अपना नाम लेते ही सबके जुबान पर उनका नाम चढ़ गया।

एक के बाद एक सुपरहिट:

उसके बाद तो जैसे हनी युग आ गया, हर फिल्म, हर एल्बम में उनका एक गाना तो बनता ही था। बादशाह और उनके रिश्तो पर कॉम्पटीशन करने वालों को बता दें कि उन्होंने अपने शुरूआती दिनों में बादशाह के साथ हिट सॉंग ‘ खोल बोतल’ दिया था।

ये भी पढ़ें: अक्षरा सिंह की इसी मासूमियत पर फ़िदा हैं फैंस, देखें वीडियो…

आज भी पार्टी की रौनक है हनी के 10 साल पुराने गाने:

उसके बाद उन्होंने जो भी सांग दिए सब सुपरहिट दिए.. लक 28 कुड़ी दा, हाई हिल्स, छम्मक छल्लो, ब्रेक अप पार्टी, दिस पार्टी गेटिंग हॉट, ब्लू आईस, देशी कलाकार, एक बोटल डाउन और ऐसे ही सैकड़ों गाने और रैप दिए जो हर फेस्टिव सीजन से लेकर शादी पार्टी में छाये रहे।

खुद से लड़कर वापस आये हनी :

हनी सिंह विवादों में भी खूब रहे, कभी अपने गानों में आपत्तिजनक शब्दों के चलते तो कभी बिमारी, नशे और डिप्रेशन के चलते, लेकिन उनकी फैंस फाॅलोइंग पर इसका कोई असर नहीं पड़ा, कुछ दिनों के लिए जब इलाज के लिए हनी इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर बाहर हुए तो भी उनके फैंस उनके नए गानों का इंतजार करते रहे, वहीं उनके पुराने गानों को टक्कर देने वाला भी कोई सांग नहीं आया जो हनी और हनी के स्टाइल को रिप्लेस कर सके।

हनी फिर आये, वो वही फुल धूम धडाके के साथ… मखना, दिल चोरी सडा और रंगदारी ये वो गाने हैं जो साल 2019 में आते ही छा गये।

JournalistCafe.Com की टीम की तरफ से Honey Singh को YOYO स्टाइल में Happy Birthday

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More