तनाव के बीच 3 दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे अमित शाह

0

जम्मू-कश्मीर में चल रहे तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घाटी का दौरा करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसदीय ​सत्र के बाद तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।

विधानसभा चुनाव की तैयारी-

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कश्मीर में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

वहीं सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

घाटी के हालात तनावपूर्ण-

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आपात स्थिति का हवाला देकर अमरनाथ यात्रियों और सैलानियों को अपने यात्रा छोटी करने और वापस जाने को कहा है।

प्रशासन ने यह परामर्श तब जारी किया जब सेना ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सैलानियों और अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को सुरक्षा कारणों से यात्रा छोड़कर बीच में लौटने का परामर्श दिया था। सैलानी और अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालु शनिवार को कश्मीर घाटी से लौटने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: JK से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए टिकट कैंसलेशन चार्ज माफ

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ यात्रा के बाद माछिल यात्रा भी तय समय से पहले बंद

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More