होली के रंग में सराबोर कर रहा है पवन और अक्षरा सिंह का ये गाना…

0

देशभर में 21 मार्च को होली का त्‍योहार मनाया जाएगा। यह त्‍योहार रंगों का त्‍योहार है जो तन और मन को उमंगों से भर देता है। होली से पहले हर तरफ उसका खुमार छाने लगता है। हर तरफ होली के गाने सुनाई देने लगते हैं। यूट्यूब पर भी होली के गाने Trend करने लगते हैं। जब पूरा माहौल ही होलीमय हो जाता है तो ऐसे में भोजपुरी स‍िनेमा कैसे पीछे रह सकता है।

यूट्यूब पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार कहे जाने वाले अभिनेता स्‍टार पवन सिंह और जानी मानी अदाकारा अक्षरा स‍िंह का एक गाना छाया हुआ है। इस सुपरहिट होली गीत के बोल हैं Babuaan Ke Jaan Hau जोक‍ि Holi Hindustan Ke अलबम से लिया गया है। तीन मिनट 53 सेकंड के इस वीडियो में पवन सिंह पहले अक्षरा को होली खेलने के ल‍िए मनाते हैं और फ‍िर जमकर रंग लगाते हैं।

Also Read : Video: हरे-गुलाबी रंग में रंगे खेसारी लाल का नया होली सॉन्ग रिलीज

वीडियो में पवन सिंह जहां नीले रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं वहीं अक्षरा सिंह पीले रंग की काले बॉडर वाली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। बता दें कि अक्षरा और पवन सिंह की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने न केवल अलबम में बल्‍कि कई फ‍िल्‍मों में साथ काम किया है। दर्शक इन दोनों सितारों को काफी पसंद करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More