बड़ी ही दिलचस्प है हिमंत बिस्व सरमा की लव स्टोरी

0

भारतीय राजनीतिक में कई ऐसे चेहरे हुए जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और पूरी ईमानदारी से लोगों का न सिर्फ दिल जीता, बल्कि कई बड़े-बड़े पदों पर विराजमान भी हुए। इन्हीं में से एक हैं असम के नए सीएम हिमंत बिस्व सरमा। मुख्यमंत्री हिमंत ने सोमवार 10 मई 2021 को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके साथ ही असम की राजनीति में इतिहास का एक और पन्ना हिमंत बिस्व सरमा के नाम से लिख दिया गया। लेकिन अब भी कई लोग उनके बारे में बेहद कम जानते हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की लव स्टोरी बड़ी ही दिलचस्प है। महज 22 साल की उम्र में हिमंत को पता चल गया था कि वे एक न एक दिन असम के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे और अपनी मेहनत के दम पर आखिरकार वे 30 साल बाद राज्य के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान हिमंत की पत्नी रिनिकी भुयन ने बताया कि ये उस वक्त की बात है जब हिमंत कॉटन कॉलेज में पढ़ते थे। वे उस वक्त से ही मुख्यमंत्री बनने को लेकर आश्वस्त थे। साथ ही हिमंत छात्र जीवन से ही अपने लक्ष्य को लेकर फोकस थे और वे जानते थे कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है।

रिनिकी बताती हैं कि, जब हिमंत 22 साल के थे और उनकी खुद की उम्र 17 साल थी, तब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। उस वक्त रिनिकी ने हिमंत से पूछा था कि, मैं अपनी मां को तुम्हारे भविष्य को लेकर क्या बताऊंगी? इस पर हिमंत ने कहा था कि, उन्हें कह दो मैं असम का मुख्यमंत्री बनूंगा।

रिनिकी हिमंत की ये बातें सुनकर चौंकी जरूर, लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि वे जिसके साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही है, उस शख्स के पास अपने तय लक्ष्य, राज्य के लिए सपने और दृढ़संकल्प है।

रिनिकी बताती हैं कि, जब उनकी हिमंत से शादी हुई उस वक्त वे विधायक थे। लेकिन वे लगातार आगे बढ़ते गए और इसके बाद वे मंत्री बने और आज वे मुख्यमंत्री बन चुके हैं, लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।

वहीं, पीटीआई के मुताबिक, रिनिका कहती हैं कि, जब बीती रात हमारी बात हुई तो हिमंत ने नामित मुख्यमंत्रियों का उल्लेख किया। तब मैंने उनसे पूछा कि कौन है मुख्यमंत्री पद का दावेदार? इस पर उन्होंने कहा, मैं हूं।

आपको बता दें कि हिमंत ने कॉटन कॉलेज से ग्रेजुएशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन भी इसी कॉलेज से किया है। इसके बाद उन्होंने सरकारी लॉ कॉलेज से एलएलबी की है और गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पीएचडी की है। वहीं, दूसरी तरफ उनकी पत्नी रिनिका मीडिया उद्यमी हैं और उनके दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: असिस्टेंट कमिश्नर बनकर हिन्दू लड़की ने रचा इतिहास

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More