तीन महीने में 500 मिलियन व्यूज के करीब पहुंचा यह रैप सांग, आप भी सुनें

इस गाने को अब तक 433 मिलियन बार देखा गया है। इस गाने को केवल तीन महीने में ही इतनी लोकप्रियता हासिल हुई है।

0

भोजपुरी गानों की सोशल मीडिया पर धूम मची ही रहती है। कोई भी गाना है दर्शकों और फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक गाना भोजपुरी के सिने स्टार और पॉपुलर सिंगर रितेश पांडे का है। Hello Koun

रितेश पांडे का यह पहला रैप सांग है। इस रैप के बोल है ‘हैलो कौन’। यह गाना सोशल मीडिया खासकर यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक 433 मिलियन बार देखा गया है। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

Hello Koun तीन महीने में हुआ इतना हिट-

इस गाने को केवल तीन महीने में ही इतनी लोकप्रियता हासिल हुई है। इस गाने ने सभी भोजपुरी गानों का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। सोशल मीडिया नेटवर्किंग के कई साईट्स व एंड्रॉयड ऍप्स पर वायरल हुआ यह गाना ‘हेलो कौन’ रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस गाने की पॉपुलैरिटी की बात करें तो इंग्लिश गानों की सर्चिंग में वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे साथ पर हेलो कौन गाना सर्च में आ चुका है। रितेश पांडे के साथ इस गाने में मधुर स्वर में स्वर मिलाया है सिंगर स्नेह उपाध्या ने।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेता रितेश पाण्डेय की तेलगु फिल्मों में एंट्री

यह भी पढ़ें: रितेश सिंह के बर्थडे पर भोजपुरी स्टार्स ने किए दिल छू लेने वाले पोस्ट

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More