इस ​दिन रवाना होगा हज यात्रियों का पहला ग्रुप, अलग-अलग तारीखों पर है फ्लाइट

0

हज कमेटी ऑफ इं​​डिया मुंबई ने 2019 में हज यात्रा करने वालों के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश से 20 जुलाई को हज यात्रा की पहली उड़ान रवाना होगी।

लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली एयरपोर्ट से अलग-अलग तारीखों में उड़ान भरेंगे। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से 20 जुलाई से 5 अगस्त तक 49 उड़ानें रवाना होंगी।

करीब 32,740 हज यात्री हज की यात्रा पर जाएंगे। वहीं वापसी उड़ाने जद्दाह से 28 अगस्त से शुरू होकर 12 सिंतबर को समाप्त होगी।

कार्यक्रम के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे। उनकी उड़ान 4 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई को खत्म होगी।

दिल्ली से 420 क्षमता की 30,340 क्षमता की 23 और 254 क्षमता की 16 कुल एयर इंडिया की 69 उड़ानों से हज यात्रियों को मदीना मुनव्वराह के लिए रवाना किया जाएगा।

सा​थ ही मध्य उत्तर प्रदेश के हज यात्री लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना होंगे। लखनऊ से सऊदी एयरलाइंस के जहाज जिसकी क्षमता 300 होगी, वह 49 उड़ानों से हज यात्रियों को जद्दाह के लिए रवाना होंगे।

उत्तर प्रदेश के हज यात्री जो वाराणसी एयरपोर्ट से रवाना होंगे उनकी उड़ान 29 जुलाई को शुरू होगी जो 4 अगस्त को समाप्त होंगी। वहीं वापसी उड़ानें मदीना मुनव्वराह से 9 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर तक समाप्त होंगी।

यह भी पढ़ें: सपना का डांस देखकर फैंस हो रहे क्रेजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें: बच्चे के साथ बच्ची बनीं मोनालिसा, शेयर किया क्यूट वीडियो

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More