ग्रेटर नोएडा : नाली विवाद में फायरिंग, महिला समेत 2 की मौत

पूरे विवाद में एक महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है

0

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। दरअसल विवाद नाली के पानी (drain dispute) को लेकर था। विवाद की शुरुआत पहले हल्के-फुल्के झगड़े से शुरू हुई। फिर गोलीबारी तक पहुंच गया।

पूरे विवाद में एक महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। गोलीबारी में घायल हुए शख्स को दादरी पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल शख्स की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

drain dispute : पुरुषों के आने से खूनी हुआ संघर्ष-

पुलिस के मुताबिक पूरा मामला नाली के पानी के विवाद को लेकर था। मामले में पहले महिलाओं के बीच हल्का-फुल्का झगड़ा हुआ। इसके बाद विवाद में पुरुषों के बीच में आने के बाद झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया।

इस खूनी संघर्ष के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से गोली चलाने वाले व्यक्ति के सिर में भी चोट की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: नोएडा : पेशाब करने BMW से उतरा शख्स, चोर उड़ा ले गए कार

यह भी पढ़ें: उधार की रकम वापस मांगने पर युवक की हत्या

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More